नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र पीयूष चौबे का असामयिक निधन, पूरे क्षेत्र में शोक


नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र पीयूष चौबे का असामयिक निधन, पूरे क्षेत्र में शोक

भाजपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य तथा भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी विनय चौबे का 25 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार चौबे का निधन मंगलवार के सुबह हो गया। पीयूष विगत चार महीनो से असाध्य बीमारी से ग्रसित हो गया था। जिनका इलाज टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई तथा अन्य बड़े अस्पताल में कराया गया, लेकिन पीयूष मंगलवार को जिंदगी की जंग हार गए।पीयूष का अंतिम संस्कार पैतृक निवास हासनदाग के यूरिया नदी की तट पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच किया गया।विलक्षण प्रतिभा के धनी पीयूष नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में अंतिम वर्ष के छात्र थे,उनकी असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र में मातम है। बड़ी संख्या में लोगों ने विनय चौबे के पैतृक गांव पहुंच शोक व्यक्त किया। शोक व्यक्त करने वालों में विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे मुकेश चौबे राम उदार पांडे कांग्रेसी नेता श्रीकांत तिवारी प्रसिद्ध व्यवसाई अनु दुबे भूटकून बाबू डॉक्टर लालमोहन मिश्रा धर्मराज दुबे प्रो किशोरी मोहन मिश्र सत्यदेव पांडे सोनू दुबे जितेंद्र चौबे ओंकार तिवारी मुन्ना तिवारी मुखिया अनिल कुमार चौधरी हरेंद्र चौधरी पंकज चौबे मनोज जायसवाल चंद्रमणि पांडे डॉक्टर लालमोहन पत्रकार बृजेश मिश्रा बलराम शर्मा रमाशंकर चौबे अनंत दुबे हरेंद्र द्विवेदी विजय प्रसाद गुप्ता अनिल कुमार महेंद्र सिंह संदीप दुबे भोलाराम सुदर्शन विश्वकर्मा तथा परिजनों के साथ गांव के बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।