नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया गया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

0

नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया गया मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

राष्ट्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के पिपरा पंचायत में नेहरू युवा केंद्र नीलाम्बर पीताम्बर पुर द्वारा अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिपरा पंचायत के मुखिया पूर्णिमां देवी वा मुखिया पति शैलेश सिंह रहे।
पंचायत के विभिन्न घरों से मिट्टी लेकर कलश में एकत्रित किया गया।
वहीं मौके पर मुखिया को फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, साथ ही मुखिया पूर्णिमा देवी द्वारा सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उप मुखिया रानी देवी, वार्ड सदस्य अनिल महतो, पुनम देवी, किरण देवी, अभिषेक पांडे, रीना देवी सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *