नीलांबर-पीतांबर हाई स्कूल हरिनामार में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
नीलांबर-पीतांबर हाई स्कूल हरिनामार में फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज़, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
गढ़वा/हरिनामार – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नीलांबर-पीतांबर हाई स्कूल, हरिनामार में भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 15 अगस्त 2025 को हरिनामार, बराव करमहा मैदान में दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।
आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त टीम को ₹25,000, द्वितीय स्थान को ₹15,000 और तृतीय स्थान को ₹7,000 की नकद राशि के साथ सील्ड और मेडल प्रदान किए जाएंगे।
समिति के अध्यक्ष लालजी चौधरी, उपाध्यक्ष उदित चौधरी, कोषाध्यक्ष जितेश यादव, उप कोषाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, सचिव राजकुमार चौधरी और उप सचिव अमित चौधरी ने संयुक्त रूप से जानकारी दी कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
संरक्षक मुन्ना तिवारी और उप संरक्षक महेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में संयोजक के. पी. यादव, निगरानी प्रभारी अभिषेक तिवारी और ग्राम पंचायत बराव मुखिया प्रत्याशी संतोष चौधरी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी राजू तिर्की करेंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी खेल प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

