नए साल में विधि व्यवस्था बनाएं रखने को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया

0
9aecf519-8fc2-4dba-b71f-82022889988f

नए साल में विधि व्यवस्था बनाएं रखने को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया

महुआडांड़ (लातेहार) जिला अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर महुआडांड़ प्रखंड स्थित आईआरबी कैंप के समीप पु अनि बंधन भगत के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्री बसों समेत सभी दो पहिया चार पहिया वाहनों के डिक्की समेत लगेज की जांच किया गया। इस अभियान के दौरान सभी वाहन चालकों को पुलिस प्रशासन द्वारा हेलमेट व सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने का निर्देश दिया। प्रखंड क्षेत्र में लोगों में नए साल की उत्साह और प्रखंड क्षेत्र में सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एसडीम विपिन कुमार दुबे ने लोगों से अपील की है की सीट बेल्ट व हेलमेट लगाकर वाहन चलाए। शराब पीकर वाहन न चलाएं। खुद भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षा दे, आपकी एक गलती आपके परिवार के लोगों की मुस्कान छीन सकती है। इस अभियान में आईआरबी के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *