नए अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा के कई सक्रिय पदाधिकारियों ने संगठन के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली
नए अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा के कई सक्रिय पदाधिकारियों ने संगठन के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली
भाजपा गुमला जिला में नए अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद भाजपा की पहली संगठनात्मक बैठक गहमा गहमी के बीच संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा के कई सक्रिय पदाधिकारियों ने संगठन के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। गौरतलब है कि आने वाले दिनों में लोकसभा का चुनाव होना है। इस बीच संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। ऐसे में पहले से कई खेमों में बंटी पार्टी को एक जुट करना संगठन के नए अध्यक्ष के लिए बड़ी चुनौती है।
गुमला के बिरसा मुंडा पार्क में आयोजित इस बैठक में भाजपा के सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारियों सहित प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल थे। जिनका परिचय भी कराया गया।
इस बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता अनूप चंद्र अधिकारी, विजय मिश्रा, दिनेश उरांव, मुनेश्वर साहू सहित अन्य लोगों ने संगठन के उपेक्छापूर्ण रवैए पर नाराजगी जताई और संगठन को इसमें सुधार लाने की अपील की। बैठक में जिला प्रभारी मनोज मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त कर कहा कि आपसी खींच तान छोड़ कर संगठन हित में काम करने की अपील की।इस दौरान नव नियुक्त अध्यक्ष शिव प्रसाद साहू ने अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि संगठन ने उन्हें जो जवाबदेही दी है। उसका ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेगें। बहरहाल भाजपा के इस संगठनात्मक बैठक के दौरान एक बात निकल कर सामने आई है कि संगठन में कुछ लोग पार्टी के प्राथमिक सदस्य तक नहीं हैं। लेकिन पदाधिकारी बने हुए हैं
ऐसे में पार्टी के सामने बड़ा सवाल है कि क्या नए अध्यक्ष संगठन को एकजुट कर आने वाले चुनावों में पार्टी को जीत दिला पाएंगे?
