नावाखास बाजार में थानेश्वरी सनेटरी दुकान का थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

नावाखास बाजार में थानेश्वरी सनेटरी दुकान का थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

पाटन प्रखंड के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के नावाखास बाजार के शिव मंदिर के बगल में शुक्रवार को थानेश्वरी सनेटरी दुकान का शुभ आरंभ किया गया। दुकान का शुभारंभ नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता,थाना एसआई एसडी राम,नावाखास पंचायत के मुखिया मनोज कुमार,पूर्व मुखिया चंद्रदेव सिंह,पूर्व मुखिया पचकेडिया विशेष पासवान,प्रमोद पासवान,प्रगास तिवारी ददन प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दुकान का शुभ आरंभ किया। दुकान के संचालक उपेंद्र कुमार शर्मा और दिलीप कुमार शर्मा ने बताया कि अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग शहर ना जाकर उन्हें अब शहरों की तरह सनेटरी के सभी सामान इस दुकान से उचित मूल्य पर मिलेगा। जो लोग आसानी से पहुंचकर लाभ उठा सकते हैं। मौके परपूरनचंद शर्मा,रामप्रसाद शर्मा, काम प्रसाद शर्मा युगल शर्मा विनोद पांडे सहित दर्जन संख्या में आम ग्रामीण उपस्थित रहे।