नौगढ़ निवासी अमर शहीद विश्वनाथ सिंह का प्रतिमा अनावरण समारोह किया गया

नौगढ़ निवासी अमर शहीद विश्वनाथ सिंह का प्रतिमा अनावरण समारोह किया गया।

पाकी पलामू: पांकी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड तरहसी के ग्राम पंचायत नौगढ़ निवासी अमर शहीद विश्वनाथ सिंह का आदमकद प्रतिमा अनावरण विधायक कोटा राशि से किया गया। अमर शहिद विश्वनाथ सिंह आदमकद प्रतिमा अनावरण समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह, पांकी विधानसभा क्षेत्र भाजपा के विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता,व विशिष्ट अतिथि में तरहसी प्रखंड के ग्राम पंचायत नौगढ़ मुखिया विजय शंकर पाण्डेय ने संयुक्त रूप से अनावरण किया,

विधायक ने अपने संबोधन में कहा, “विश्वनाथ सिंह हमारे समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह प्रतिमा न केवल उनकी स्मृति को जीवंत रखेगी, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान और समर्पण से प्रेरित भी करेगी।” उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और सम्मान की भावना को बढ़ावा देते हैं।समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विश्वनाथ सिंह के परिवार के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। प्रतिमा अनावरण के बाद विधायक ने पुष्पांजलि अर्पित की और विश्वनाथ सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

मौके पर जिला प्रतिनिधि प्रकाश मेहता, बच्चन ठाकुर,ललित मेहता, विरेन्द्र वर्मा, साधु मांझी, मुखिया सुजित राम, मंच संचालन करते भीम प्रभाकर सिंह, परमेश्वर साव, पांकी मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, श्यामनंदन ओझा, गुड्डू सिंह, राजदेव मेहता, रिमा शर्मा, बृजेश सिंह के साथ इत्यादि लोग मौके पर उपस्थित थे।