NATO के लिए काम नहीं कर रहा कनाडा
अमेरिका में हो रही नाटो की मीटिंग में कनाडा को डांट पड़ सकती है. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो पर आरोप है कि वह नाटो को कमजोर रहे हैं. इसकी वजह से ट्रूडो नाटो सदस्य देशों के निशाने पर हैं. इसके लिए कनाडा के खिलाफ पत्र लिखकर नाराजगी भी जाहिर की गई है. दरअसल, कनाडा पर आरोप है कि वह सैन्य खर्च के लक्ष्य को पूरा नहीं कर रहा है. उसने नए उपकरणों में पर्याप्त निवेश भी नहीं किया है. अब नाटो की मीटिंग अमेरिका में हो रही है, जाहिर है कि इस मुद्दे को वहां काफी उछाला जा सकता है. बैठक में नाटो सदस्य कनाडा पर अधिक धन देने का दबाव भी डाल सकते हैं.
