नारी सशक्तिकरण हेतु 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, भव्य तैयारियां सतबरवा में जारी!
20 फरवरी से होने वाले नारी सशक्तिकरण एवं शक्ति संवर्धन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की भव्य तैयारी जोर-शोर से ट्रेनिंग स्कूल सतबरवा के मैदान में प्रारंभ हो चुकी है इसके अंतर्गत कार्यक्रम स्थल को भव्य पांडालों से सजाया जा रहा है महिला मंडल द्वारा कुंडों का निर्माण एवं कार्यक्रम स्थल की सजा सज्जा की जा रही है गायत्री परिवार महिला मंडल द्वारा सतबरवा प्रखंड के विभिन्न गांव में अन एवं धन के लिए भिक्षाटन का कार्यक्रम चलाया जा रहा है पुरुष मंडली द्वारा कार्यक्रम हेतु निमंत्रण एवं कार्यक्रम की जानकारी गांव गांव तक पहुंचाई जा रहे हैं यज्ञ में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा आने वाली टोली के द्वारा 20 फरवरी के कलश यात्रा एवं कलश स्थापना की जाएगी और यज्ञ प्रारंभ होगा जो 23फरवरी तक चलेगा इसमें शांतिकुंज की टोली के द्वारा प्रातः काल से हवन पूजन का कार्यक्रम होगा जिसमें हवन एवं पूजन के इच्छुक सभी श्रद्धालु गण को हवन एवं पूजन का अवसर प्राप्त होगा साथ ही साथ चारों दिन महाप्रसाद एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली के वक्ता के द्वारा प्रत्येक दिन संध्या 5:30 से 8:30 तक प्रवचन का कार्यक्रम भी होगा गायत्री परिवार सतबरवा, तमाम जिले वासी को इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित करती हैं। इस कार्यक्रम की सफलता हेतु संजय कुमार अध्यक्ष ,विनोद चौधरी उपाध्यक्ष सतनारायण मेहता ,सुभाष जी ,सुनील गांधी, वीरेंद्र साहू, श्याम बिहारी प्रसाद शिक्षक, कमलेश प्रसाद एवं महिला मंडल से कंचन देवी ,रामशिला देवी, संध्या देवी ,अंजू देवी एवं सुशील गुप्ता आदि दिन-रात लगे हुए।

