नामुदाग में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदनों की लगी झड़ी।

0
bef047e7-0bb1-48e0-8301-946c05243249

नामुदाग में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आवेदनों की लगी झड़ी।

मनिका :मनिका प्रखंड अंतर्गत नामूदाग पंचायत मे दिन बुधवार जिला प्रशासन के द्वारा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर मे उपस्थित विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव ने कहा की आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर मे पहुंचे जरूरतमंद लोगो को सरकार के द्वारा दी जा रही सभी योजनाओ का लाभ नियमसंगत दी जायेगी। ग्रामीण शिविर के माध्यम से अपने योजनाओ का लाभ उठाये। वही बीडीओ मनोज कुमार शिविर के दौरान सभी स्टाॅलो का बारी बारी से निरीक्षण कर ग्रामीणो के समस्याओ से अवगत होते देखे गये। उक्त शिविर मे अबुआ आवास से संबंधित सबसे ज्यादा आवेदन प्राप्त हुआ। वही लगभग दो सौ बुजुर्ग जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल व एक सौ ग्रामीणो के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया। शिविर मे प्रवासी श्रमिको का पंजीयन किया गया। वही शिविर मे ग्रामीणो के द्वारा बिरसा सिंचाई कूप गुरूजी क्रेडिट कार्ड आयुष्मान कार्ड सर्वजन पेंशन योजना सावित्रीबाई फुलो योजना केसीसी आधार कार्ड बनाने हेतू स्टाॅल लगाया गया था। वही 18 वर्ष पुर्ण किये हुए युवाओ का मतदाता सूची मे नाम जोड़ने के लिए भी शिविर मे स्टाॅल की व्यवस्था की गई थी। शिविर मे समूह के दीदीओ के बीच पहचान पत्र का भी वितरण किया गया वही बकरी पालको के बीच कीड़े मारने की दवा भी दी गई। वही शिविर में बीडीयो मनोज कुमार तिवारी सीओ संतोष शुक्ला विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव प्रमुख प्रतिमा देवी 20सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती समृद्ध योजना के तहत बच्चियों के बीच पांच हजार रुपए का चेक वितरण किया गया। उक्त शिविर मे मनिका बीडीयो मनोज कुमार तिवारी सीओ संतोष शुक्ला विधायक प्रतिनिधि प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव प्रमुख प्रतिमा देवी 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती बीपीओ संतोष कुमार मुखिया दिनेश सिंह पंचायत सेवक विकास कुमार मनिका पंचायत सेवक आत्मा सिंह प्रखंड कर्मी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *