नामुदाग के झामुमो पंचायत अध्यक्ष बने शम्भु नाथ सिंह
नामुदाग के झामुमो पंचायत अध्यक्ष बने शम्भु नाथ सिंह।
मनिका- मनिका प्रखंड के नामुदाग पंचायत में झामुमो पंचायत कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर मनिका प्रखंड के पूर्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, झामुमो नेता मुरारी ठाकुर, सकेंदर बड़ा उरांव, पूजा कुमारी, जितेंद्र कुमार, संदीप उरांव पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। नामुदाग पंचायत में शम्भु नाथ सिंह अध्यक्ष, छोटू सिंह सचिव, रामदेव सिंह कोषाध्यक्ष, राधे श्याम सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष, किरण देवी महिला मोर्चा अध्यक्ष को बनाया गया। वही मनिका झामुमो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयो को पार्टी की ओर से शुभकामनाएं दी। कहा कि पार्टी आप सबों के ऊपर विश्वास करती है। जो दायित्व सोपा गया है उसे पार्टी हित में निभाएंगे। मौके पर अनीता देवी, गुलाब सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
