नाबालिग की हत्या में शामिल अपराधियों को पकड़वाने वाले को एक लाख का इनाम देंगे: –बीनू सिंह

0
cd455df7-88d5-4c95-bee0-00d4f3c52de3

नाबालिग की हत्या में शामिल अपराधियों को पकड़वाने वाले को एक लाख का इनाम देंगे: बीनू सिंह

 

हुसैनाबाद से सटे बिहार के औरंगाबाद जिला के नबीनगर की नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में क्षत्रिय महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिला प्रशासन से अविलंब हत्यारों की गिरफ्तारी करने की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि नाबालिग लड़की श्रेया के हत्यारों को जबतक गिरफ्तार करवा कर सजा नहीं होती है, तब तक झारखंड बिहार का क्षत्रिय समाज चुप नहीं बैठेगा। प्रशासन और सरकार की नींद हराम कर दिया जाएगा। उन्होंने हत्यारों को पकड़वाने वालों को एक लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी हो की नबीनगर की नाबालिग लड़की 11 जून को घर से कोचिंग के लिए निकली थी लेकिन, घर वापस नहीं लौटी। लापता होने के तीन बाद नाबालिक का शव पुलिस ने बरामद किया। लड़की की मां ने अपनी बेटी की सहेली, उसकी मां और बगल गांव के एक युवक पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज कराया है। विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने कहा है कि ये नियति कहे कि वहां के कानून व्यवस्था की कमी। क्या बेटियां सुरक्षित नहीं हैं? क्या वो अपनी पढ़ाई भी पूरी नहीं कर सकती? कैसी दरिंदगी है? नबीनगर की घटना बेहद शर्मनाक है, उन्होंने वहां के जिला प्रशासन से मांग की है की बेटी की घटना में सम्मिलित अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान हमारी बिटिया को अपने श्री चरणों में स्थान दे और इस दुख की घड़ी में परिवार को सहनशीलता दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *