नाबालिग की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, फैली सनसनी |

0
istockphoto-1412680310-612x612

Concept of murder and serial killers with the symbol of a raised hand holding a knife, on a red background.

नाबालिग की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या, फैली सनसनी

 

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय लड़की की चाकू से गोद कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। बच्ची को उसकी मां ने बर्तन धोने का साबुन लेने के लिए भेजा था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो मां ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में बेटी का शव लहूलुहान हालत में पड़ोसी के कमरे में कंबल में लिपटा मिला। पुलिस ने लड़की की हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गुरुग्राम में सिलोकरा की इंदिरा विकास कॉलोनी में रहने वाले ज्ञानी थापा ने बताया कि वह मूल रूप से नेपाल के हैं। 2019 से गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाना एरिया में रहते थे। उनके पड़ोस में नेपाल का ही राम बहादुर उर्फ रामू भी किराए पर रहता था। उनकी बेटी रेखा को वह अपनी भांजी मानता था। वह उसे कभी रुपए देता था, तो कभी खाने के लिए सामान लेकर आता था। आरोप है कि करीब छह महीने पहले रामू ने उनकी बेटी पर मोबाइल और नकदी चोरी करने का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *