मुस्लिम समुदाय ने बैठक कर कहा समुदाय के माध्यम से बनाया जाएगा लोगो को शिक्षित

0
d8de7bc0-19a4-4e3a-a42a-1fc892fe7842

मुस्लिम समुदाय द्वारा किया गया एकदिवसीय बैठक कहा समुदाय के माध्यम से बनाया जाएगा शिक्षित ।

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड स्तरीय मुस्लिम समुदायों ने आरका पंचायत अंतर्गत सीकनी मदरसा के प्रांगण में अंजुमन कमेटी के द्वारा एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया जिसके माध्यम से मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बतलाया कि हर गरीबों को नया दिलवाना चाहते हैं इसलिए फैसला लिया हूं कि किसी भी गरीबों के पास अगर बेटी के शादी करने के लिए उसके पास व्यवस्था नहीं है तो उसे भी पूरा करने का साहस रखता हूं तथा आज के समाज में कुछ लोगों के प्रति नशा का व्याप्त चढ़ गया है जिसे लेकर नशाखोरी नशा मुक्ति पर भी अभियान चलाकर हम लोगों ने फैसला लिया हूं कि समाज में कुरीतियों को हटाकर सभी समुदाय तथा अन्य कई व्यक्तियों को आगे बढ़ाने का काम करूंगा आगे इस मौके पर कमेटी द्वारा चुने गए कमेटी के सदर अध्यक्ष तौफीक आलम ने कहा कि इस बैठक के माध्यम से तो काफी हमारे समाज में सुधार हो रहा है और पहले का अपेक्षा करीब 35 से 40% सुधार हो चुका है आगे उन्होंने कहा कि हम सभी मुस्लिम समुदाय मिलकर एक नया इतिहास रखेंगे ताकि आने वाले दिनों में समाज के प्रति लोगों का प्यार और स्नेह बढ़ सके एवं शिक्षा के प्रति जोड़ जोड़ देते हुए बतलाया के लोग शिक्षित होंगे तभी समाज में बुराइयां खत्म किया जा सकता है कहा की आज के जमाने में मुस्लिम समुदाय में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो समुदाय को गंदा करने में लगे हैं उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो मुस्लिम समुदाय में रहकर नशाखोरी का काम करते हैं वैसे लोगों को अगवा करना चाहता हूं कि नई सोच एवं दिशा के साथ शिक्षित बनने का कार्य करें ताकि समाज में कुरीतियों को खत्म किया जा सके

जबकि कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य परिषद के सदस्य मनाजरूल हक ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि सभी गरीब लोग आपस में मिलजुल कर रहे ताकि भाईचारा एवं शनेह बना रहे
उन्होंने आगे बतलाया कि गरीबों की शादी में हमारे समाज मदद करेगी एवं जो शादी के दौरान फिजूल खर्च होती है उसे पर भी रोक लगाया जाएगा ताकि गरीबों की आर्थिक स्थितियों में बदलाव हो सके

मौके पर जेएस कॉलेज के प्रोफेसर मसरूर अहमद ,सीकनी सदर एकबाल अंसारी ,सेक्रेटरी – इजराइल अंसारी, पूर्व पंचायत समिति खुर्शीद अनवर ,रवाजीन – शाकिर अंसारी, गुड्डा अंसारी कुदरत मियां , हाफीज रईस साहब ,मौलवी कयुम साहब, हीरा अंसारी ,रिजवान अंसारी साहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *