मुस्लिम समाज के लोगों ने बैठक कर (तहरिके बेदारी) जागरूकता अभियान चलाकर अपने समाज के लोगों को किया जागरूक

0
7865d6d3-8a6c-40c4-aa86-f78948b300c9

मुस्लिम समाज के लोगों ने बैठक कर (तहरिके बेदारी) जागरूकता अभियान चलाकर अपने समाज के लोगों को किया जागरूक।

पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के मुस्लिम समुदाय के सैकड़ो लोगों ने समाज में अच्छाई को दर्शाने के लिए टरिया मदरसा के समीप जागरूकता अभियान चलाकर तथा बैठक कर किया समाज के लोगों ने जागरूक करने में सफल हो रहे हैं यह बातें मुस्लिम समुदाय के सदर सेक्रेटरी तौफीक आलम ने कहा जबकि मुस्लिम समुदाय के कई दिग्गज लोगों ने समुदाय में आपस की मेलजोल को बराबर रखने की बातें कही कुछ लोगों ने कहा कि मुस्लिम समुदाय में जो शादी ब्याह किया जाता है उसमें जो फिजूल खर्ची किया जाता है जैसे टेंट बहुत संख्या में गाड़ियां दहेज इत्यादि को लेकर जोर देते हुए कहा कि फिजूल खर्ची से बचे और समाज को आगे ले जाने में मदद करें बताते चले की यह अभियान इस समुदाय के लोगों ने पिछले 1 सालों से चला रहे हैं जिसमें काफी लोग प्रभावित हुए हैं मौके पर इसराइल अंसारी तरहसी पूर्व पंचायत समिति खुर्शीद अनवर सेलारी मुखिया पति नयुम अनवर पूर्व पंचायत समिति इमामुद्दीन अंसारी रिटायर्ड शिक्षक इफ्तिखार अहमद तरहसी प्रखंड कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष खुर्शीद अनवर ,राहील अंसारी ,तथा कमेटी के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि समाज में नशाखोरी जैसे कई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा एवं समाज को आगे ले जाने में काफी मदद किया जाएगा समाज के लोगों ने आगे कहा कि इस समाज में जिन लोगों के लड़की के शादी में फिजूल खर्ची होता है उन्हें तो बर्बाद होने से बचाया ही जाएगा साथ ही साथ कुछ पैसा भी खर्च होती है तो समाज उसकी जिम्मेदारी जरूर उठाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *