मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अन्तर्गत पशु मेला लगाकर परिसम्पत्ति वितरण किया गया ।
पलामू- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अन्तर्गत जिला पशुपालन कार्यालय पसिसर पलामू में पशु मेला लगाकर परिसम्पत्ति वितरण किया गया । गीता मेहता प्रमुख पडवा,लाल बिहारी यादव पूर्व मुखिया लालगढ़ा पंचायत,ड़ा प्रभाकर सिन्हा जिला पशुपालन पदाधिकारी पलामू,ड़ा दीनबन्धु गुप्ता पशुशल्य चिकित्सक पलामू,ड़ा दिलिप महतो प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी नीलाम्बर पिताम्बर,डा अनुप विलियम लकड़ा प्रखंंड पशुपालन पदाधिकारी सदर मेदिनीनगर और पशु पक्षी विक्रेता गणेश राम मुख्य रूप से उपस्थित थे।परिसम्पत्ति का वितरण प्रमुख संघ की अध्यक्ष गीता मेहता,जिला पशुपालन पदाधिकारी पलामू ,पशु शल्यचिकित्सक पलामू,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी सदर,प्रखंड पशु पालन पदाधिकारी नीलाम्बर पिताम्बर ने संयुक्त रूप से किया।ब्रायलर पालन का लाभ पाँच लभुकों को दिया गया ।जिसमे प्रखंड पंडवा के दो लाभुक क्रमशः बैजनाथ राम को 90%,संजीव महतो को 75%अनुदान,प्रखंड नीलाम्बर पिताम्बर के एक लाभुक शैलेंदर कुमार पासवान को 90%,प्रखंड नवडीहा बाजार के एक लाभुक कल्पतिया देवी को 90%,प्रखंड मोहमद गंज के एक लाभुक आनील कुमार 75%,बकरा विकास योजना के एक लाभुक प्रखंड पाण्डु के अर्चना देवी को 90%अनुदान पर दिया गया ।जिला पशुपालन पदाधिकारी ने सभी लाभुकों को दवा और टिका की जानकारी।पंडवा प्रमुख महोदया गीता मेहता ने सभी लाभुकों को अपना शुभकामना देते हुवे कहा की आप सरकार द्वारा दी गई योजना के लाभार्थी हैं आप अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छा बना सकते है मेहनत और इमानदारी से अपना काम काम किजीये।ड़ा अनुप ने मुर्गी पालन के लाभुकों को टिका,दवा ,खान पान और रख रखाव की जानकारी दी।
