मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुँचे स्वीडन, भारतीय राजदूत द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल, स्वीडिश कंपनियों को झारखंड में निवेश करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुँचे स्वीडन, भारतीय राजदूत द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल, स्वीडिश कंपनियों को झारखंड में निवेश करने का किया आग्रह

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों स्वीडन दौरे पर हैं। इस दौरे का मुख्य मकसद झारखंड में निवेश लाना और राज्य के विभिन्न विकास कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग जुटाना है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने IVL स्वीडिश पर्यावरण अनुसंधान संस्थान के मुख्यालय का दौरा किया। वहां उन्होंने संस्थान के सीईओ जॉन रून नीलसन के साथ व्यापक चर्चा की।