मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुमला में 467 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास,

0
3d30065a-0eb7-418d-8beb-6528d01fb128

: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुमला में 467 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही 204 करोड़ 66 लाख की परिसंपतियो का वितरण किया।
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर गुमला पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रदेश के अस्तित्व में आए 23 साल हो चुके। अब यह राज्य 25 साल का युवा राज्य हो जाएगा। लेकिन जिस तरह इस राज्य का उदय बाल्यकाल में हुआ था तब यह राज्य तंदरुस्त था। लेकिन बाद के वर्षों में इस राज्य को भाजपा ने बीमार राज्य बना डाला।
गुमला के मुरकुंडा स्थित छापर टोली मैदान में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा की जमकर खिंचाई की। उन्होंने कहा कि आज झारखंड देश के सबसे पिछड़े राज्यों की श्रेणी में आता है। जहां के मजदूर, किसान युवा गरीबी का दंश झेल रहे हैं।
मुख्य मंत्री ने कहा कि राज्य में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। बेटियों की पढ़ाई नहीं छुटे इसके लिए सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास हेतु केंद्रों को प्रखंड स्टर पर शुरू किया गया है। सरकार राज्य के आठ लाख गरीबों को अबुआ आवास देगी।
इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक जिग्गा सुसारन होरो आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विधायक, भूषण तिर्की सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *