मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक

0
acdeded4-9ac6-49e9-8d6a-63197153f878 (1)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आगमन को लेकर जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ किया बैठक।

मनिका: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लातेहार जिला में आगमन को लेकर मनिका में लक्ष्मण सिंह के आवास में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम की अध्यक्षता में बैठक किया गया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 27 तारीख को लातेहार जिले के कुंदरी गांव के हाई स्कूल खेल मैदान में आगमन है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक किया गया है। आगे उन्होंने बताया कि प्रखंड के 15 पंचायत के जेएमएम के काफी संख्या में कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित हैं। वहीं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र से कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करनी है इसी के लिए हर कार्यकर्ताओं से संपर्क करने की अपील करते हुए अधिकाधिक संख्या में कुंदरी चलने का आह्वान किया है। आगे उन्होंने कहा कि कम से कम प्रखंड से 200 गाड़ियां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाने की बात कही। बैठक में जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष सिकेश्वर राम, जेएमएम प्रखंड प्रभारी रामेश्वर राम, उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर, सचिव संदीप उरांव, मनोज तुरी, जगदेव राम, राजेंद्र लोहरा, बैद्यनाथ राम, सोमर उरांव, कृष्णा प्रसाद, पूजा कुमारी, समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *