मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (MMGSY)के तहत वित्त मंत्री हिसरा बरवाडीह से शोले तक पथ निर्माण कार्य को किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (MMGSY)के तहत वित्त मंत्री हिसरा बरवाडीह से शोले तक पथ निर्माण कार्य को किया शिलान्यास!
पाटन (पलामू ): झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पाटन प्रखंड के हिसरा बरवाडी से शोले तक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास रविवार को विधिवत पूजा अर्चना के साथ फीता काटकर किया। यह सड़क करीब 2.9 करोड़ रुपये की लागत से 3 किलोमीटर लंबी निर्माण कार्य होनी है। जिसने क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी। बल्कि स्थानीय निवासियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन का रास्ता भी प्रदान करेगी। वह वित्त मंत्री ने सड़क निर्माण में कार्य कर रहे संवेदक से गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की बात कही है। इसे मौके पर पाटन प्रखंड अंचला अधिकारी राकेश श्रीवास्तव प्रखंड खाद आपूर्ति पदाधिकारी ललन पासवान पूर्व मुखिया अखिलेश पांडेय,आनंद सिंह,साहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रहे।




