मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर डीटीओ ने सभी बस संचालकों के साथ बैठक की

0
2f44ce6b-8095-42e2-b666-4491d0320062

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर डीटीओ ने सभी बस संचालकों के साथ बैठक की

जिले के परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी बस संचालकों के साथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से संबंधित बैठक की.इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों का चयन करने को लेकर एमभीआई व बस संचालकों संग विचार-विमर्श किया.मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण और सुदूर क्षेत्र में रह रहे लोगों को शहर से जोड़ने व आवागमन की बेहतर व्यवस्था करने के उद्देश्य से यह योजना की शुरुआत की जा रही है.उन्होंने कहा कि रुट निर्धारण इस तरह से किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शहर के स्कूल, कॉलेज,साप्ताहिक हाट,रेलवे स्टेशन व अस्पताल आने में कोई परेशानी न आये साथ ही इस योजना के तहत सभी वरिष्ठ नागरिक,झारखंड आंदोलनकारी,दिव्यांग और विधवा को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी.इसके अलावे निर्धारित रूटों पर बस संचालित करने वाले बस संचालकों को वाहन खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी साथ ही परमिट और फिटनेस शुल्क पर भी रियायत दी जायेगी.इस योजना के तहत वित्तीय प्रोत्साहन के तहत मात्र 1 रुपये के शुल्क में मार्ग कर,परमिट शुल्क,वाहन निबंधन शुल्क देना होगा.बैठक में डीटीओ,मोटरयान निरीक्षक,समेत कई बस संचालक उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *