मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर डीटीओ ने बस विक्रेता व बैंक के पदाधिकारीयों संग बैठक की

0
290834c1-06fd-4f9b-87e3-3a12ba3cb5a2

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना को लेकर डीटीओ ने बस विक्रेता व बैंक के पदाधिकारीयों संग बैठक की

जिले में लोगों को मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से लाभान्वित करने की कवायद तेज़ कर दी गयी है.इसी निमित शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन ने अपने कार्यालय कक्ष में बस विक्रेता व बैंक के पदाधिकारीयों संग बैठक की.बैठक में तय किया गया कि इस योजना के तहत कोई भी आमजन बस खरीद कर बस का संचालन करता है तो उसे बैंक लोन,टैक्स,परमिट,आदि में लाभ प्रदान किया जायेगा.बैठक में योजना से जुड़े अन्य कई विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी.ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व भी श्री हुसैन द्वारा इस योजना को लेकर बस संचालकों संग बैठक की गयी थी जिसमें रुट चार्ट सहित कई विषयों पर निर्णय लिये गये थे.मौके पर मोटर यान निरीक्षक लाल बिहारी यादव भी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *