मुइज्जू के खास मौलाना ने योग के खिलाफ मालदीव में उगला जहर; बताया इस्लाम के खिलाफ
मालदीव में नफरत फैलाने वाले मौलाना शेख अली जैद ने भारत की उत्पत्ति योग के खिलाफ जहर उगला है. दुनिया भर में योग दिवस मनाए जाने का विरोध करते हुए मौलाना ने कहा कि यदि योग में हिंदू सूरज देवता की पूजा नहीं की जाती तो यह महज एक कसरत है. इसके साथ ही मौलाना ने यह भी कहा कि हिंदुओं का योग इस्लाम के एकेश्वरवाद (Monotheism) के खिलाफ है. इसीलिए मुसलमानों को योग नहीं करना चाहिए. मगर, यहां पर उनका जहर उगलना बंद नहीं होता.
