मुइज्जू बोले- इससे व्यापार आसान होगा; 2023 में मालदीव का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर था भारत

0
Untitled

भारत मालदीव के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) शुरू करने की कोशिश में जुटा है। मालदीव के आर्थिक विकास मंत्री मोहम्मद सईद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शनिवार को इसकी जानकारी दी। सईद ने कहा, “राष्ट्रपति मुइज्जू ने सभी देशों को यह मौका दिया है। सरकार ज्यादा से ज्यादा देशों के साथ समझौता करना चाहती है, जिससे ट्रेड एक्टीविटीज को आसान बनाया जा सके।”

भारत और मालदीव के बीच पहले से ही साउथ एशिया फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (SAFTA) लागू है। 1981 के भारत और मालदीव व्यापार समझौते के तहत, जरूरी सामानों के निर्यात को लेकर नियम बनाए गए थे। मालदीव में मौजूद भारतीय हाई कमिशन के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, पिछले साल भारत मालदीव का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर था।

साल 2021 में पहली बार दोनों देशों के बीच व्यापार 25 हजार करोड़ के पार गया था। वहीं इसके अगले साल 2022 में दोनों देशों के बीच ट्रेड 41 हजार करोड़ से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। भारत मालदीव से मुख्य तौर पर स्क्रैप मेटल इम्पोर्ट करता है। वहीं मालदीव हमसे कई दवाइयां, सीमेंट, रडार अपैरेटस समेत खाने-पीने का सामान जैसे चावल, मसाले, फल-सब्जी इम्पोर्ट करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *