मतदान केंद्र पर मुखिया ने जलपान का किया प्रबंध

0
cedc75a2-0253-4431-9932-0dcc62535d89

मतदान केंद्र पर मुखिया ने जलपान का किया प्रबंध

केतार। लोकसभा चुनाव के दिन सोमवार को मुकुन्दपुर पंचायत के मुखिया मुंगा साह के द्वारा पंचायत के सभी आठ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए जलपान और शर्बत का प्रबंध किया गया। मुखिया मुंगा ने कहा की चिल्लाती धूप और उमस भरी गर्मी में मतदाता मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। मतदाताओं को किसी तरह का परेशानी नहीं हो इसलिए मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं के लिए शर्बत और जलपान का प्रबंध किया गया। मुखिया मुंगा साह स्वयं मतदाताओं को शर्बत पी लाया। इस मौके पर संतोष प्रसाद, धर्मेन्द्र सिंह, ओमनरायण गुप्ता, रमेश बियार, घुरन साह, राजू साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *