केरल के वायनाड में लैंडस्लाइड का मुद्दा विपक्ष ने संसद में उठाया. राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस आपदा को लेकर एक विपक्षी सदस्य को बोलने की अनुमति देने की मांग की. इस दौरान उनकी बात पर भड़के सभापति ने कहा कि आपका कटाक्ष समझ गया हूं, मर्यादित आचरण करें.