मर्सी हॉस्पिटल परिसर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया
मर्सी हॉस्पिटल, गिरिडीह एवं मेडिकैंट हॉस्पिटल, बोकारो के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को मर्सी हॉस्पिटल परिसर में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 300 से अधिक मरीजों ने विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श एवं जांच का लाभ उठाया।
इस शिविर में देश के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सेवाएं दी गईं। हृदय रोग विभाग से डॉ. आशिष हेता, न्यूरोसर्जरी विभाग से डॉ. पी. के. नायक (AIIMS, नई दिल्ली), कैंसर रोग विभाग से डॉ. फिरदौस रजिना ने मरीजों की जांच की।
जनरल सर्जरी विभाग से डॉ. अनुज अनिल ल्यू, हड्डी रोग विभाग से डॉ. एम. इफ्तखार अहमद एवं डॉ. रोशन उर्दीन, स्त्री रोग विभाग से डॉ. लीलावती पांडेय, दंत रोग विभाग से डॉ. विशाल शाहाबादी एवं डॉ. (लेडी डेंटल सर्जन) सौम्या राजवानी, मेडिसिन विभाग से डॉ. (प्रो.) कफील अहमद कादरी एवं डॉ. आनंद कुमार, शिशु रोग विभाग से डॉ. प्रियंका अग्रवाल तथा त्वचा रोग विभाग से डॉ. फरहा आज़ाद ने मरीजों को परामर्श दिया।
शिविर में गिरिडीह एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और सभी प्रमुख रोगों से संबंधित निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया। अस्पताल की ओर से जांच एवं इलाज पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर मर्सी हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. पी. एच. मिश्रा ने कहा,
“मर्सी हॉस्पिटल का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। आज के इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 300 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया, यह हमारे लिए गर्व की बात है। भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर निरंतर आयोजित किए जाएंगे।”
शिविर के दौरान हृदय एवं कैंसर जैसे गंभीर रोगों की स्क्रीनिंग भी की गई तथा जरूरतमंद मरीजों को आगे के इलाज के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मरीजों ने मर्सी हॉस्पिटल की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
मर्सी हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि आगे भी आम जनता के हित में इसी प्रकार के बड़े स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

