मोहर्रम पर मनिका प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में निकाला गया भव्य ताजिया जुलूस
मोहर्रम पर मनिका प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में निकाला गया भव्य ताजिया जुलूस।
मनिका- इमाम हसन- हुसैन की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम त्योहार पर दिन रविवार को मनिका प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। मनिका प्रखंड के नामुदाग, बांडी मस्जिद, भटकों, बांडी सहित कई इलाकों के जुलूस मनिका हाई स्कूल खेल मैदान में पहुंचा। मुहर्रम जुलूस में रंग बिरगे ताजिया के साथ या अली… या हुसैन के नारे से आसमान गूंज उठा। ताजिया जुलूस भ्रमण के दौरान युवकों ने जमकर लाठिया भांजी और अपने कला का हैरत अंगेज प्रदर्शन किया। मुहर्रम पर्व को लेकर मनिका प्रखंड में कूल 34 मोहर्रम इमामबाड़ा कमेटी है। सभी कमेटी द्वारा आकर्षक रंग-बिरंगे ताजिया बनाए गए जहां सुंदरता देखते ही बन रही है। इस धार्मिक आयोजन में हिंदू, मुस्लिम समेत ग्रामीण इलाकों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस में विभिन्न अंजुमनो ने पारंपरिक ताजिया के साथ भाग लिया। वही पचफेड़ी चौक, ब्लॉक गेट, बाजार चौक और गलियों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। कई स्थानों पर जुलूस को स्वागत किया और जलपान सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान की। इस अवसर पर सभी समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे का परिचय दिया। कार्यक्रम ने प्रखंड क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता की मिसाल पेश की। जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार और थाना प्रभारी शशि कुमार के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी स्वयं लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। और पूरे कार्यक्रम की निगरानी करते रहें।
