मोहम्मद सईद बने झारखण्ड क्रांति मंच के सदर मेदिनीनगर प्रखण्ड अध्यक्ष
मोहम्मद सईद बने झारखण्ड क्रांति मंच के सदर मेदिनीनगर प्रखण्ड अध्यक्ष,जेकेएम नेताओं ने दी बधाई
17 अक्टूबर 2023 मेदिनीनगर
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु,मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम व पेंशनर समाज के सचिव कुलदीप सिंह की उपस्थिति में आज मेदिनीनगर कचहरी प्रांगण स्थित सीट पर झारखण्ड क्रांति मंच के पलामू जिलाध्यक्ष विजय राम ने सदर मेदिनीनगर प्रखण्ड के कौड़िया ग्रामवासी मोहम्मद सईद को मेदिनीनगर प्रखण्ड का अध्यक्ष मनोनीत किया है।
इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने कहा कि युवा समाजसेवी मो०सईद के प्रखण्ड अध्यक्ष बनने से मंच के सांगठनिक व आन्दोलनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा। जहां कभी भी जनता के साथ समस्याएं खड़ी होगी,इनके नेतृत्व में मंच वहां आन्दोलन के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
इस अवसर पर केन्द्रीय उपाध्यक्ष रामनरेश राम, जिलाध्यक्ष विजय राम व पेंशनर समाज के कुलदीप सिंह ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेदिनीनगर में मंच के द्वारा आन्दोलन तेज किया जाएगा।

