“मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, सेवा, सुशासन और विकास पर केंद्रित होंगे कार्यक्रम”
भाजपा जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 11 वर्ष पुरा होने पर चलने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कार्यक्रम का विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धि को लेकर अनेकों कार्यक्रम का आयोजन जिलेभर में आयोजित किया जाएगा। 9 जुन को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का गठन होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा साथ ही अन्य कई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अमृत काल के तहत जिला मंडल से लेकर बुथ स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष पुरा होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पुरा होने पर सेवा एवं सुशासन विकसित भारत गरीब कल्याण को लेकर अमृत काल में अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 5 जुन से लेकर 15 अगस्त तक एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत बड़े पैमाने वृक्षारोपण का कार्यक्रम करना है। 21 जुन को योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 23 जुन को जनसंघ संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस बुथ स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्र के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं बनाई हैं जिसका सीधा लाभ आम आदमी को मिल रहा है देश में विकास का लकीर भाजपा सरकार ने खिंचने का काम किया है। भाजपा सरकार गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र के श्रेणी में खड़ा होगा इसके लिए मोदी सरकार काम कर रही है मोदी सरकार एक ऐसी सरकार है जिसने बिना भेदभाव सभी समाज के उत्थान के लिए काम किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जनता के ऊपर अत्याचार किया था। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 25 जुन को आपातकाल (काला दिवस) के अवसर पर जिला स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन करेंगे जिससे पहले क्या क्या हुआ था यह बात लोगों को जानकारी होनी चाहीए।
भाजपा जिला प्रभारी बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्ष पुरा होने पर गरीब कल्याण के लिए जो काम हुआ है उसे भाजपा कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगे। संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व सांसद घुरण राम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी पुर्व जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी जिला महामंत्री संतोष दुबे विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन तिवारी जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे वरिष्ठ नेता मुरली श्याम सोनी ब्रजेश उपाध्याय राजकुमार मधेशिया भाजपा नेत्री सरोज सिंह भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप बिनोद द्विवेदी मनोज जायसवाल शशी रंजन दुबे पवन कुमार शिवनाथ सिंह नंदु चौधरी विकास तिवारी ओमप्रकाश दास रुपु महतो सुरेन्द्र राम यशवंत मिश्रा धनंजय गौड़ बिरेंद्र दुबे रामलला दुबे अभिषेक कश्यप शुभम गुप्ता विकास दुबे भगवान तिवारी ओंकार तिवारी सत्येन्द्र यादव बिरेंद्र साव लखन चौधरी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
