मोबाइल टावर से केबल चोरी करते दो युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को किया सुपुर्द,
मोबाइल टावर से केबल चोरी करते दो युवक को ग्रामीणों ने
पकड़ कर पुलिस को किया सुपुर्द
चोरी के दो आरोपी को पुलिस भेजा जेल
गढ़वा जिले केतार थाना क्षेत्र के परसोडीह गांव मुख्य पथ स्थित जीओ टावर में विगत रात्रि में केबल चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने दबोचकर केतार थाना को सुपुर्द कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार की मध्य रात्रि जीओ मोबाइल टावर पर चढ़कर केबल चोरी कर रहे थे। टावर के पास से आवाज सुनाई देने पर आस-पास के ग्रामीण इकट्ठा हो गये। ग्रामीणों ने इसकी सुचना टेक्नीशियन रिंकू कुमार और देवराज को दी। इसके पश्चात ग्रामीणों ने दोनों युवकों को केबल तार लेकर भागने के क्रम दबोच लिया। दोनों युवकों की पहचान पलामू जिला के पड़ाव थाना के गड़ेरिया अजित कुमार मेहता, पिता बलराम मेहता और पाटन थाना क्षेत्र के जयपुर गांव निवासी ज्ञानचंद कुमार पिता सुर्यानंद साह को के रूप में हुई। टेक्नीशियन रिंकू सिंह के आवेदन के आलोक में थाना प्रभारी कमलेश कुमार महतो ने दोनों युवक पर प्राथमिकी दर्ज कर धारा 379/411 आइपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत गढ़वा भेज दिया है।
