मनोहरपुर में गीता कोड़ा के समर्थन में जनसभा आयोजित, छत्तीसगढ़ के सीएम हुए शामिल

0
download

चक्रधरपुर:सिंहभूम संसदीय सीट से एनडीए प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में मनोहरपुर में एक चुनावी सभा का आयोजन किया गया. इस सभा में मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय मौजूद थे. श्री साय ने मोदी सरकार के कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य के साथ देश निरंतर आगे बढ रहा है.(नीचे भी पढ़े)यह सब पीएम मोदी के नेतृत्व में ही संभव है. इसलिए मोदी के हाथों को मजबूत बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष मे वोट देने की अपील की है. भाजपा की उपलब्धियों को साझा करते हुए विकसित सिंहभूम के साथ विकसित राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा को वोट देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मज़बूत करने की अपील की. इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *