मनन्दोहर में तीन बच्ची कुआ से बरामद दो की मौत एक धायल..

मनन्दोहर में तीन बच्ची कुआ से बरामद दो की मौत एक धायल..

एक पिता की दो बेटी का बुझा चिराग कुआं से मिला शव

ग्रामीणों का आरोप साजिश के तहत तीनों बच्चियों का कुआ में डाला गया जिसमें दो बच्ची की हुआ मौत

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना के पंचायत चराई 2 अंतर्गत मननदोहर गांव में शनिवार की 2:00 बजे के लगभग में एक खंडहर कुआ से एक बच्ची का चिल्लाने का ग्रामीणों ने आवाज सुना गांव के ग्रामीण कुआ के पास पहुंचा तो देखा कि दो बच्ची की मौत हो चुकी थी एक बच्ची पानी में तैर रही थी और बचाने की चिख चिल्ला रही थी ग्रामीणों की मदद से जीवित बच्ची को कुआ से निकाला गया और इसकी सूचना नौडीहा थाना पुलिस को दिया गया नौडीहा थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शव को बाहर निकाल दो बच्ची उदेश यादव ग्राम मननदोहर के 8 वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी और 6 वर्षीय सोनम कुमारी दोनों बेटी के रूप में पहचान की गई और एक घायल बच्ची अवधेश यादव ग्राम हेनहे छतरपुर के 7 वर्षीय चानो कुमारी रूप में पहचान की गई चानो कुमारी मामा के घर मननदोहर रह रही थी घायल चानो कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के लिए अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर भेजा गया नाजुक स्थिति को देखते हुए छतरपुर हॉस्पिटल से रेफर कर मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया नौडीहा थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना का सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है घटना का स्पष्ट क्लियर नहीं हो पाया है दो बच्ची का शव खंडहर कुआं से बरामद किया गया है और एक बच्ची घायल मिला है ग्रामीणों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें पूरी घटना की सभी बिंदु से जांच कर कारवाई किया जाएगा किसी भी कीमत में दोषी बक्सा नहीं जाएगा।