मनिका विधायक ने दो पथ निर्माण व मरमती कार्य का किया शिलान्यास।
मनिका विधायक ने दो पथ निर्माण व मरमती कार्य का किया शिलान्यास।
मनिका: मनिका प्रखंड के अलग-अलग गांवो स्थित दो सड़कों का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मद अंतर्गत पथ निर्माण एवं मरम्मती कार्य का शिलान्यास कार्य मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नारियल तोड़कर किया। विधायक ने जिन सड़कों के निर्माण एवं मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया उनमें उनमें पचफेड़ी चौक से बंदुआ पल्हेया तक पथ निर्माण व मरमती वही कोयली भाया लंका कोपे तक सड़क निर्माण एव मरम्मती करणकार्य किया जाना है। इस अवसर पर स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। तथा जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य को गति दी जा रही है। यह दोनों सड़कों को बन जाने से यहां के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगा। आगे उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास विकास के लिए एक साल है यह एक साल में क्षेत्र में विकास का गंगा बहाया जाएगा। मौके पर विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि कामेश्वर प्रसाद यादव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मनिका मिथिलेश पासवान, 20 सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, पूर्व मुखिया संजय सिंह, 20सूत्री उपाध्यक्ष नंदकिशोर यादव, 20सूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, वृंद बिहारी यादव, ओम प्रकाश यादव, मथुरा उरांव, विशाल पासवान, समेत कई लोग मौजूद थे।
