मनिका: सिन्जो शिव मंदिर में मां दुर्गा का संध्या आरती में, उमड़ी भक्तों की भीड़
मनिका: सिन्जो शिव मंदिर में मां दुर्गा का संध्या आरती में, उमड़ी भक्तों की भीड़।
मनिका- शारदीय नवरात्र में मनिका प्रखंड मुख्यालय पंचफेड़ी चौक स्थित सिन्जो शिव मंदिर् के प्रांगण में। बने दुर्गा पंडाल मे मां दुर्गा के प्रति भक्तों की अटूट श्रद्धा देखने को मिल रही है। प्रखंड मुख्यालय सहित चारों ओर भक्ति भाव में लोग दिख रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय के दर्शनार्थी संध्या आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में प्रतिदिन एकत्रित हो रहे हैं। मां की संध्या आरती में भी भक्त मां की आरती में मग्न दिखे। वही पंचफेड़ी चौक स्थित सिन्जो शिव मंदिर के दुर्गा पंडाल में संध्या आरती के समय भक्तों की हर साल भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर की आकर्षक सजावट मंदिर की शोभा बढ़ा रही है। वही प्रखंड क्षेत्र के लोग भारी संख्या में दर्शन पूजन करने आ रहे हैं। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बच्चन यादव ने बताया कि प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। और भक्त बड़ी श्रद्धा और भक्ति भाव से माता रानी के चरणों में हाजिरी लगा रहे हैं। वहीं सचिव बिरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सातवें दिन हुई पूजा -अर्चना में भक्तों ने सुख समृद्धि और मंगल की प्रार्थना की। मौके पर पूजा समिति के कोषाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद, अंकित राज, प्रियांशु कुमार, रोहित प्रजापति, अभिनाश कुमार, सोप्रीतम कुमार, राहुल कुमार, रवि पासवान, शिवानंद यादव पूजा समिति के सदस्य मौजूद थे।


