मनिका- सिन्जो पंचायत में वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारों के साथ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

मनिका- सिन्जो पंचायत में वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारों के साथ कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान।

मनिका- मनिका प्रखंड के सिन्जो पंचायत में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चलाया गया। मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम, मनिका पर्यवेक्षक प्रभारी अवधेश मेहरा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव, बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, कांग्रेस प्रखंड महासचिव संजय सिंह, सिन्जो पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, कांग्रेस पंचायत सचिव गुलाब अंसारी, जितेंद्र सिंह के उपस्थिति में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान सिन्जो पंचायत के लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और हस्ताक्षर अभियान में अपनी सहभागिता दी। इस संदर्भ में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दरोगी प्रसाद यादव ने कहा कि इस तरह देश में वोटो की चोरी होते रहेगी तो पढ़े लिखे युवाओं का नौकरी भी चोरी होगी। देश में सिर्फ वोट की राजनीतिक हो रही है। इसको लेकर राहुल गांधी के निर्देश में हमलोग जनता को जागरूक करने और उनकी मांगों को मजबूती से रखने के लिए मनिका प्रखंड के सभी पंचायतों में अभियान चला रहे हैं।