मनिका पुलिस की बड़ी करवाई 4 एकड़ में लगी पोस्ता की खेती को किया नष्ट

मनिका पुलिस की बड़ी करवाई 4 एकड़ में लगी पोस्ता की खेती को किया नष्ट।

मनिका-मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान के अंतर्गत मनिका पुलिस ने प्रखंड के सुदूरवर्ती ग्राम बिकरा ग्राम कोरीद तथा ग्राम साधवाडीह के वन क्षेत्र/ गैर मजरूआ जमीन में चार एकड़ में अवैध रूप से लगी पोस्ते की खेती पर ट्रैक्टर चला एवं लाठी डंडे से पीटकर खेती को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की खेती के साथ मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ मनिका पुलिस लगातार अभियान चला रही है।उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ पोस्ता की खेती किया जाना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि समाज और युवाओं के भविष्य के लिए भी खतरनाक है। थाना प्रभारी ने आम जनता से अपील किया है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते उच्चित कार्रवाई की जा सके।