मनिका प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, राष्ट्रध्वज को दी सलामी।

मनिका प्रखंड में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, राष्ट्रध्वज को दी सलामी।

मनिका – मनिका प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय में आन बान शान के साथ फहराया गया तिरंगा झंडा। जहां प्रखंड संसाधन केंद्र मे प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमरेंद्र पाठक ने झाँडोतोलन किया। वन विभाग में रेंजर ठाकुर पासवान, राजद कार्यालय में रामसेवक उरांव, भाजपा कार्यालय में मंडल महामंत्री धर्मजीत राय, पशुपालन में डॉ नरेश प्रसाद, पंचायत सचिवालय में मुख्य सत्येंद्र कुमार सिंह पंचायत सचिव आत्मा सिंह, प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष दरोगी यादव, कार्तिक उरांव पुस्तकालय में विश्वनाथ पासवान, थाना परिसर में थाना प्रभारी शशि कुमार, झामुमो कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉक्टर दिव्य क्षितिज कुजूर, हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक मृगेंद्र सिंह, डॉ भीमराव प्रतिमा स्थल मे लक्ष्मण सिंह, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन ने झंडोतोलन किया। समेत सहित सभी पंचायत भवनों पर मुखिया सहित प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों विद्यालयों में भी शाम से तिरंगा लहराया गया। जहां सभी जगहो पर मिठाइयां बाटी ग़ई। इस मौके पर कई पदाधिकारी कमी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति बढ़ चढ़कर भाग लिए। इस दौरान लोगों द्वारा झंडे को सलामी दी गई, तथा राष्ट्रगान गया। वहीं मौके पर वीडियो संदीप कुमार, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि दरोगी यादव, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, बीससूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, पूर्व मुखिया संजय सिंह, भाजपा नेता लव दुबे, प्रतिमा देवी, जिप सदस्य बलवंत सिंह, संपतिया देवी, उप प्रमुख कांति देवी, रघुपाल सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश सिंह पूर्व जिला परिषद सदस्य, भाजपा नेता लव कुमार दुबे, अजीत कुमार, जितेंद्र प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान रजत कुमार, सुरेंद्र भारती, उमेश यादव, कौशल किशोर प्रसाद, शंकर दुबे,समेत कई लोग झंडा तोलन कार्यक्रम में शामिल रहे।