मनिका पंचायत में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम आयोजन

0
19be51ca-6e0a-4e49-ba1b-0121ba959a5c

मनिका पंचायत में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

मनिका: मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत सचिवालय में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी, अंचलाधिकारी संतोष कुमार शुक्ला, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम, झामुमो युवा जिला उपाध्यक्ष मुरारी ठाकुर, विशिष्ट अतिथि झामुमो युवा नेता सिकंदर बडाईक, मनिका प्रधान रजत कुमार, मनिका मुखिया सतेंद्र सिंह, पंचायत समिति सरस्वती देवी, उप मुखिया अजित कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वल के साथ हुआ। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम ने राज्य सरकार के इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना की। जिसका उद्देश्य आम जनता को पंचायत स्तर पर योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीण जनता से अपील की कि वे इस कार्यक्रम का अधिकतर लाभ उठाएं और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त करें। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों का स्टाल लगाए गए, जहां कर्मियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, सावित्री किशोरी स्मृति योजना और अन्य सामाजिक योजनाओं के लिए फॉर्म भी वितरित किए गए। मौके पर झामुमो महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष पूजा कुमारी, रंजीत कुमार, चलीतर उरांव, सबदेव सिंह, समर उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *