मनिका: मतनाग गांव में इफ्तार पार्टी का आयोजन, समाजसेवी मथुरा प्रसाद यादव ने दी दावत, बड़ी संख्या मे रोजेदार हुए शामिल

मनिका: मतनाग गांव में इफ्तार पार्टी का आयोजन, समाजसेवी मथुरा प्रसाद यादव ने दी दावत, बड़ी संख्या मे रोजेदार हुए शामिल।

मनिका- पवित्र रमजान माह के अवसर पर मनिका प्रखंड के जान्हो पंचायत के मतनाग गांव में बुधवार की शाम दावते इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं स्थानीय लोगों ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया और आपसी भाईचारा व सौहार्द का संदेश दिया। दावते इफ्तार का आयोजन मनिका प्रखंड के समाजसेवी मथुरा प्रसाद यादव के द्वारा किया गया। समाजसेवी मथुरा प्रसाद यादव समाज सेवा और अच्छे स्वभाव के कारण ग्राम वासियों के बीच काफी लोकप्रिय है। वही इस दावते इफ्तार पार्टी में विभिन्न समुदायों के लोगों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता की मिसाल पेश की। इफ्तार से पूर्व रोजेदारों ने मनिका प्रखंड में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। सभी ने एक दूसरे को रमजान की मुबारक दी, और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील की। समाज सेवी मथुरा प्रसाद यादव ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, सेवा व इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना मजबूत होती है। अंत में सभी लोगों ने मिलकर इफ्तार किया और क्षेत्र में शांति, समृद्धि एवं भाईचारे की कामना की। मौके पर समाज सेवी मथुरा प्रसाद यादव, जान्हो मुखिया बहादुर उरांव, समाजसेवी संजीव कुमार यादव, महेंद्र यादव, प्रदीप यादव, उदित यादव, निरंजन यादव, रवि कुमार यादव, सफीक अंसारी, इदरीस अंसारी, रजाक अंसारी, रेयाज अंसारी, उस्मान मियां, असगर अंसारी, शमशेर अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति सहित रोजेदार मौजूद रहे।