मनिका में युवा दिवस पर मतदान का महत्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन
मनिका में युवा दिवस पर मतदान का महत्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन।
मनिका: प्रखंड मुख्यालय स्थित मनिका हाई स्कूल की खेल मैदान में राष्ट्रीय युवा दिवस पर भारतीय युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा के द्वारा मतदान का महत्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह और लोकसभा प्रत्याशी बबन कुमार ने स्वामी विवेकानंद के चित्र में माला पहनकर शुभारंभ किया। वहीं इस प्रतियोगिता में मनिका 10+2 हाई स्कूल के छात्राओं ने कंचन कुमारी अराधना कुमारी ने मतदान का महत्व पर भाषण दिया वहीं मंच पर विराजमान अतिथियों ने छात्राओं के भाषण सुनकर तालियां बजाय। भाषण देने वाले छात्राओं के बीच पुरस्कार का वितरण भी किया गया मौके पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा, मनदीप कुमार, मंदीप गुप्ता, पवन राज समेत अनेको लोग उपस्थित थे।
