मनिका में वीणावादिनी व मां सरस्वती के जयकारे के साथ दी गई मां की विदाई, भावुक हुए भक्त

0
ef8752cd-d3d3-463a-9ca2-57e02f433b0f

मनिका में वीणावादिनी व मां सरस्वती के जयकारे के साथ दी गई मां की विदाई, भावुक हुए भक्त।

मनिका: विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन मनिका प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को पूरे भक्ति भाव से पूजा-अर्चना के साथ किया गया। महा आरती के बाद माता की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण करते हुए यह शोभायात्रा नजदीक के जलाशय पहुची जहां मंगल आरती के बाद माता सरस्वती को नम आंखों से विदाई दी गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने अपने व परिवार के सदस्यो के ज्ञान सद्बुद्धि और सुख-शान्ति की कामना की। इससे पहले विसर्जन जुलूस में शामिल मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित न्यू लाइंस क्लब, अमर पूजा समिति, विद्यासागर पब्लिक स्कूल, बालिका मध्य विद्यालय, बाल शिक्षा निकेतन आवासीय विद्यालय सहित कई शिक्षण संस्थानों क्लब के युवकों एव स्कूली बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगा कर एवं नाचते गाते तालाबों तक पहुंचे और माता सरस्वती का जयकारा लगाते हुए प्रतिमा का विसर्जन किया। मनिका प्रखंड मुख्यालय में माता सरस्वती के जय घोष में पूरा माहौल भक्ति मय हो गया। बुधवार को बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की पूजा का क्रम देर रात तक चलता रहा। गुरुवार को न्यू लाइंस क्लब की ओर से माता सरस्वती की झांकी सजाकर उन्हें विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन से पूर्व विद्यार्थियों समेत श्रद्धालुओं ने हवन पूजन कर विद्या की देवी माता सरस्वती की आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया। मूर्ति विसर्जन को लेकर मनिका प्रखंड मुख्यालय के सभी चौक चौराहो प़र प्रशासन की तैनाती दिखी वही शान्ति पूर्वक तरीके से मनिका थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन सम्पन्न हो गया। विर्सजन कार्यक्रम मे न्यू लाइंस क्लब के अध्यक्ष निक्की गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, उमेश गुप्ता, संजय साहू, कुंदन ठाकुर, मनोज प्रजापति, उत्तम कुमार, अरविंद कुमार, अनुपम सिंह अमित कुमार, राजा कुमार, अमित प्रजापति, अमन गुप्ता, मयक कुमार, चंदन गुप्ता, विकेश यादव सहित अनेकों श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *