मनिका में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पूजा संपूर्ण।
मनिका में उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पूजा संपूर्ण।
मनिका: मनिका प्रखंड में चार दिनों तक चलने वाले छठ पर्व का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ के साथ हुआ। इस दौरान दुमुहान, बाड़ी, बुढ़वासाले छठ घाटों में हजारों हजार लोगों विशेष कर महिलाओं ने सुबह की ठंड की परवाह किए बगैर नदियों में डुबकी लगाई और सूर्य की प्रार्थना की। वही भगवान भास्कर को सोमवार की सुबह अर्घ्य देने के लिए मनिका प्रखंड थाना क्षेत्र के पचफेडी, मनिका बाजार चौक, बाड़ी, सिंजो, कुसुमटोला, ब्लॉक कैंपस सहित आसपास के गांव से दुमुहान, बाड़ी, बुढ़वासाले छठ घाटों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमर उमड़ पड़ी थी। इसके बावजूद सौहार्दपूर्ण वातावरण में भक्तों ने प्रखंड में नेम निष्ठा के इस महापर्व के मौके पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर छठ महापर्व को संपन्न कराया। इस दौरान मनिका थाना क्षेत्र के सभी छठ घाटों पर मनिका पुलिस प्रशासन के द्वारा पुलिस की विशेष निगरानी थी।
