मनिका में जेएमएम प्रखण्ड कमिटी का बैठक हुआ संपन्न

0
d9434713-f750-4a00-9777-6bde521b269a

मनिका में जेएमएम प्रखण्ड कमिटी का बैठक हुआ संपन्न।

मनिका: झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी ने दिन गुरुवार को मनिका बाजारटाड़ स्थित ओमप्रकाश गुप्ता के आवास में बैठक किया। बैठक की अध्यक्षा जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम ने किया। उक्त बैठक मे जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सिकेश्वर राम ने कहा की 12 फ़रवरी को मनिका प्रखंड के जेएमएम के 15 पंचायतों के पंचायत कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक रखा गया है और उस बैठक मे नए कार्यकर्ताओ को पदभार दिया जाएगा। जो कार्यकर्ता दो नाव में पैर रखते है उनको पदभार से निष्कासित करने का काम किया जाएगा। आगामी बैठक में जेएमएम के प्रोग्राम में पाए गए गलतियो का उजागर किया जाएगा कुछ ऐसे सदस्यों का सदस्यता भी जा सकता है। प्रखंड कमेटी के अंदर गड़बड़ करने वाला सदस्यो को किसी भी कीमत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आगामी बैठक में जेएमएम के जिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *