मनिका में ईद की रौनक, मस्जिदों में नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर दी, ईद की मुबारकबाद

मनिका में ईद की रौनक, मस्जिदों में नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर दी, ईद की मुबारकबाद।

मनिका- मनिका प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में सुबह की नमाज अदायगी के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारकबाद देते हुए लोगों ने ईद मनाई। वहीं मनिका मुख्यालय के ग्राम बाड़ी स्थित मस्जिद में मस्जिद के ईमाम ने सुबह की नमाज अदायगी के लिए मस्जिद में शरीक हुए। लोगों को ईद पर्व की महत्वत्ता के संबंध में बताते हुए कहा कि ईद पर्व खुशियों का पर्व है। इसे आपसी भाई चारे के साथ एक दूसरे के साथ गले मिलकर अपनी खुशियों को एक दूसरे के साथ मिल बांट कर मनाने का त्यौहार है। वहीं मस्जिद में नमाज अदायगी के बाद लोग एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद देते देखे गए। इस दौरान मस्जिद में ईद मुबारक को लेकर आए छोटे छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला, बच्चे भी एक दूसरे से गले मिल ईद की मुबारकबाद देते देखे गए। वहीं मस्जिद के सदर गुलाब मियां ने बताया कि ईद खुशियों का त्यौहार है जिसे हम आपस में मिल बांट कर मनाएंगे। वहीं ईद की नमाज को लेकर मनिका प्रशासन द्वारा हाई एलर्ट मोड में प्रखंड के सभी मस्जिदों के आस पास प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रे के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती किया गया था। जिसमें महिला सुरक्षा कर्मियों को भी शामिल किया गया था।