मनिका में अंबेडकर चेतना मंच के द्वारा धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती

0
26fe1c8f-3055-4ee0-8a69-2f2d4a0b5fd9

मनिका में अंबेडकर चेतना मंच के द्वारा धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती।

मनिका: संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की 133 वां जयंती रविवार को प्रखंड मुख्यालय में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अंबेडकर चेतना मंच के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रखंड मुख्यालय अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। इसके बाद उनकी शोभा यात्रा प्रखंड मुख्यालय में निकाली गई। अंबेडकर चेतना मंच के मिथिलेश पासवान संदीप पासवान कृष्णा राम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी सख्या में लोगो ने उपस्थित हो कर गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा मे भाग लिया। शोभा यात्रा अंबेडकर चौक से शुरू करते हुए बाजार चौक, पचफेड़ी चौक, सिंजो शिव मंदिर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय भ्रमण करते हुए अंबेडकर चौक में आकर समाप्त हुई। रैली में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए तख्तियो में नारे आदि लिखे हुए थे। वही कार्यक्रम मे उपस्थित कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि बाबा साहेब की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी उनके बताए गए विचारों पर चले। बाबा साहब ने समाज को एक सम्मान जोड़ने का कार्य किया है भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान है। जिनकी जयंती पूरे भारतवर्ष में सभी वर्ग और दलों के लोग बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। जैसे मनिका में भी हर वर्ष की भांति इस बार भी मनाया जा रहा है। यह जयंती किसी व्यक्ति विशेष का जयंती नहीं है यह है पूरे भारत वर्ष और हर एक नागरिक का जयंती है। जिसे सब एकजुट होकर मानते हैं। कार्यक्रम में आए आगत अतिथियों को अंबेडकर चेतना मंच के लोगों ने अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। मौक पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, प्रमुख प्रतिमा देवी, बीससूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, जिप सदस्य बलवंत सिंह, मिथिलेश पासवान, पूर्व मुखिया संजय सिंह, पूर्व प्रमुख गायत्री देवी, भाजपा नेता रामधनी यादव, जगजीवन राम, संदीप पासवान, कृष्णा राम, नवल पासवान, नंदकिशोर यादव, नरेश राम, दिनेश प्रसाद, दिलीप राम, श्यामलाल मोची, अनूप कुमार रवि, सविता दास, माले नेता अजय यादव, समेत अनेकों लोग उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *