मनिका मे स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन
मनिका मे स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रविवार को पथ संचलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। इस दौरान काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश धारण कर मनिका हाई स्कूल से पचफेड़ी चौक तक पथ संचलन किया। जिसमें जगह जगह पर मातृशक्ति के द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा की गई। ज्ञात हो कि संघ स्थापना का सौ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, मनदीप कुमार, अमरदीप कुमार, महेश सिंह, लव कुमार यादव, गंगेश्वर यादव, दारोगी यादव, अंकित कुमार, बिरझू सिंह, धर्मजीत राय, अमन कुमार, अजय गुप्ता समेत दर्जनों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

