मनिका मे कांग्रेसियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का किया भव्य स्वागत

मनिका मे कांग्रेसियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का किया भव्य स्वागत।
मनिका : मनिका प्रखंड कार्यालय के मेन गेट समीप कांग्रेसियों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पूर्व मंत्री सबोधकात सहाय और शहजादा अनवर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। बताते चले की कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पलामू में कल ही भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रांची से पलामू रोड मार्ग से जाने के क्रम में मनिका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। और कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना साथ ही कार्यक्रम में जाने को लेकर कार्यकर्ताओं से बात भी किया। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पलामू की धरती पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की आगमन कल होना है जिसको लेकर तैयारी की जा रही है इस दौरान मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने मनिका विधानसभा क्षेत्र के जनता से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम में भाग ले। मौके पर विधायक प्रतिनिधित्व दरोगी प्रसाद यादव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष विश्वनाथ पासवान, पूर्व मुखिया संजय सिंह, बीस सूत्री सदस्य तस्लीम अंसारी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारती, समेत काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।