मनिका मे भाजपाईयो ने मनाया जीत का जश्न,राष्ट्रवाद की जीत हुई: लव
मनिका मे भाजपाईयो ने मनाया जीत का जश्न,राष्ट्रवाद की जीत हुई: लव
मनिका: तीन राज्यो मे भाजपा की मिली प्रचंड जीत पर मनिका प्रखंड मुख्यालय मे भाजपाईयो ने लड्डू बांटा व पटाखा फोड़ कर जीत की खुशी मनाई। इस दौरान लातेहार जिला सांसद प्रतिनिधि लव कुमार दुबे ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए कहा की देश के प्रधानमंत्री को पनौती शब्द का इस्तेमाल करने वाली पार्टी को तीन राज्य की जनता ने जवाब दे दिया है। देश की जनता अब जात पात की बाते नही राष्ट्रवाद की बाते सुनती है।आने वाला लोकसभा मे भी देश की जनता पनौती शब्द का इस्तेमाल करने वालो को मुहंतोड़ जवाब देगी। इतना ही नही इस राज्य की भ्रष्ट सरकार को भी राज्य की जनता जवाब देगी। जो हर्ष आज देश के उन राज्यो मे हुआ है ।वही हर्ष इस राज्य के विधानसभा मे भी होने वाला है ।मौके पर लव कुमार दुबे के अलावा जिला कार्यसमिति सदस्य सत्यनारायण प्रसाद शंकर दुबे कौशल किशोर प्रसाद सोशल जिला मिडिया ओबीसी मोर्चा अमनदीप कुमार महामंत्री मनदीप कुमार अजा जिला अध्यक्ष बबन पासवान प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी दिनेश प्रसाद मंडल युवा अध्यक्ष अंकित कुमार गोलू दिनेश राय रौशन कुमार लव यादव गोलु सहित दर्जनो भाजपाई उपस्थित थे।
