मनिका क्रिकेट क्लब के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया

मनिका क्रिकेट क्लब के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का किया आयोजन गया
मनिका: मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल खेल मैदान में मनिका क्रिकेट क्लब के द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ दिन शुक्रवार को किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह वशिष्ठ अतिथि लोकसभा प्रत्याशी बबन कुमार प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी पश्चिमी जिला परिषद बलवंत सिंह पूर्व जिला परिषद महेश सिंह जिला सांसद प्रतिनिधि लव कुमार दुबे भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय के द्वारा किया गया। ग्रामीण स्तर पर खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में पलामू जिला और लातेहार जिला के 20 टीमों ने भाग लिया यह टूर्नामेंट 26 जनवरी तक चलेगा। मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सह पूर्व विधायक हरेकृष्णा सिंह वशिष्ठ अतिथि लोकसभा प्रत्याशी बबन कुमार प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी जिप सदस्य बलवंत सिंह पूर्व जिप सदस्य महेश सिंह जिला सांसद प्रतिनिधि लव कुमार दुबे भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष छोटू राजा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ राय दीप प्रज्वलित कर साथ ही टीमों के सदस्यों का परिचय लिया और गेंद को शाट लगाकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। वहीं भाजपा युवा जिला मोर्चा अध्यक्ष छोटू राजा ने कहा कि गांव वासियों व युवा साथियों से खेलों के साथ जुड़ने का आहान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में बहुत सी प्रतिभाएं हैं आवश्यकता सिर्फ उन्हें तलाशने की है। क्या मालूम यहीं से कोई तेंदुलकर व धोनी निकल आए। पहला मैचबालूमाथ बनाम राजहारा के बीच खेला गया। इस मौके पर मनिका क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष मनदीप कुमार, सचिन पवन राज, रितेश गुप्ता, संरक्षण डीग्लू राय, छोटू राजा, बलवंत सिंह, चंदन गुप्ता, मनीष सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।